Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
रांची के डोरंडा, रांची वीमेंस और मारवाड़ी कॉलेज में ही होगी साइंस की पढ़ाई, तीन कॉलेजों में 1620 सीटों पर होगा एडमिशन

रांची के डोरंडा, रांची वीमेंस और मारवाड़ी कॉलेज में ही होगी साइंस की पढ़ाई, तीन कॉलेजों में 1620 सीटों पर होगा एडमिशन

झारखंड के सरकारी कॉलेजों में साइंस शिक्षा की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब हर कॉलेज में साइंस की पढ़ाई नहीं होगी, बल्कि इसके लिए चयनित कॉलेजों को ही जिम्मेदारी दी गई है। राजधानी रांची में 2026-30 सत्र से रांची यूनिवर्सिटी के डोरंडा कॉलेज, रांची वीमेंस कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज में ही साइंस की पढ़ाई होगी। पहले यहां छह कॉलेजों में यह व्यवस्था थी।

इस नए सिस्टम के तहत इन तीनों कॉलेजों में कुल 1620 सीटों पर बीएससी में नामांकन होगा। इसी तरह जमशेदपुर में पहले चार कॉलेजों में साइंस की पढ़ाई होती थी, लेकिन अब इसे घटाकर तीन कॉलेजों तक सीमित कर दिया गया है। वहीं धनबाद में फिलहाल दोनों कॉलेजों में साइंस की पढ़ाई जारी रहेगी। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

Read Also: यहां पढ़ें NEET पर बढ़ते विवादों की पूरी टाइमलाइन: भरोसे के संकट में देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा

आर्ट्स-कॉमर्स पर रहेगा फोकस

राजधानी के अन्य सरकारी कॉलेजों की भूमिका भी अब बदल दी गई है। जेएन कॉलेज, धुर्वा में इतिहास, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, वाणिज्य और अर्थशास्त्र विषयों पर फोकस रहेगा। आरएलएसवाई कॉलेज में भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मानवशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, वाणिज्य और अर्थशास्त्र की पढ़ाई होगी। वहीं एसएस मेमोरियल कॉलेज में भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, वाणिज्य, अर्थशास्त्र और विदेशी भाषाओं के कोर्स संचालित किए जाएंगे।

डोरंडा कॉलेज में साइंस के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी, जियोलॉजी, भूगोल, पर्यावरण विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य और अर्थशास्त्र की पढ़ाई जारी रहेगी। यहां 62 असिस्टेंट प्रोफेसर और 12 एसोसिएट प्रोफेसर के पद हैं, जबकि प्रोफेसर का एक भी पद नहीं है। वीमेंस कॉलेज में छात्राओं के लिए साइंस सबसे बड़ा विकल्प होगा, जहां असिस्टेंट प्रोफेसर के 83 और एसोसिएट प्रोफेसर के 21 पद हैं, लेकिन प्रोफेसर का पद खाली है। मारवाड़ी कॉलेज में 52 असिस्टेंट प्रोफेसर और 9 एसोसिएट प्रोफेसर हैं, जबकि यहां भी प्रोफेसर का पद नहीं है।

Read Also: रांची में निजी स्कूल 10% से अधिक नहीं बढ़ा सकते फीस, NCERT के अलावा दूसरे पब्लिकेशन की किताबें नहीं चलाएंगे

डोरंडा में 600, वीमेंस में 660 और मारवाड़ी में 360 सीटें तय

तीनों कॉलेजों में साइंस विषयों के लिए सीटों का निर्धारण भी कर दिया गया है। डोरंडा कॉलेज में कुल 600 सीटें हैं, जिसमें गणित 120, भौतिकी 120, सांख्यिकी 60, रसायन विज्ञान 120 और लाइफ साइंस 180 सीटें शामिल हैं। वीमेंस कॉलेज में कुल 660 सीटें तय की गई हैं, जहां भौतिकी और रसायन विज्ञान में 120-120, गणित में 180 और लाइफ साइंस में 240 सीटें हैं। मारवाड़ी कॉलेज में कुल 360 सीटें हैं, जिसमें भौतिकी और रसायन विज्ञान में 60-60, गणित में 120 और लाइफ साइंस में 220 सीटें निर्धारित की गई हैं।

————————————————————————————————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *