Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
झारखंड में अप्रैल में सरकारी नौकरियों की बहार, 26 अप्रैल को 6 शहरों में JET, 19 अप्रैल को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा

झारखंड में अप्रैल में सरकारी नौकरियों की बहार, 26 अप्रैल को 6 शहरों में JET, 19 अप्रैल को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अप्रैल महीना अहम साबित होने जा रहा है। राज्य में कुल 808 पदों पर नियुक्ति के लिए पांच प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने इन परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रशासनिक सेवा से लेकर उत्पाद सिपाही तक के पदों को शामिल करते हुए यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के लाखों युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आई है। अनुमान है कि इन परीक्षाओं में तीन लाख से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे, जिससे प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने वाली है।

Read Also: IIM Ranchi के 15 वें दीक्षांत में उपराष्ट्रपति ने दी सीख – अनुशासन अपनाएं, अनावश्यक खर्च से बचें और धैर्य के साथ निर्णय लें

सबसे ज्यादा पद उत्पाद सिपाही के, डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थी

इन नियुक्तियों में सबसे अधिक 583 पद उत्पाद सिपाही के हैं, जिनके लिए सबसे ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा में लगभग 1.48 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। इस परीक्षा का आयोजन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया जाएगा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न हो सके। असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए आवश्यक झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) अब 26 अप्रैल को आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा 29 मार्च को प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर और हजारीबाग में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को इन छह शहरों में से तीन शहरों का विकल्प चुनने का अवसर दिया गया है, जिसके लिए 30 मार्च तक आयोग की वेबसाइट पर विकल्प भरना अनिवार्य है। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र चयन में सुविधा मिलेगी।

सिविल सेवा पीटी 19 अप्रैल को, दो पालियों में परीक्षा

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा नियुक्ति परीक्षा 2025 के तहत प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। पहली पाली में सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र की परीक्षा ली जाएगी। अभ्यर्थी 8 अप्रैल से आयोग की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, उपस्थिति पत्रक, चार रंगीन फोटो और वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। साथ ही बायोमैट्रिक और आइरिस जांच की व्यवस्था भी रहेगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए श्रुतलेखक की सुविधा निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराई जाएगी।

Rad Also: Ranchi University : शिक्षकों का 14 लाख रुपए बकाया, 20 हजार कॉपियां अटकीं, यूजी वोकेशनल सेमेस्टर-टू का रिजल्ट पेंडिंग

जानिए कौन सी परीक्षा कब होगी

राज्य सिविल सेवा परीक्षा

परीक्षा तिथि: 12 अप्रैल
पद संख्या: 103
पहली सिविल सेवा के बाद अब तक का सबसे कम पद

असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट

तिथि: 4 से 12 अप्रैल तक
पद संख्या: 78
परीक्षा का नाम: मुख्य परीक्षा
पीटी पास: 1110 अभ्यर्थी

झारखंड उत्पाद सिपाही

परीक्षा तिथि: 12 अप्रैल
पद संख्या: 583
परीक्षा: लिखित
अभ्यर्थियों की कुल संख्या: 1.48 लाख

प्रोजेक्ट मैनेजर

परीक्षा तिथि:18-19 अप्रैल
पद संख्या: 30
परीक्षा: लिखित
तिथि: 18–19 अप्रैल

फैक्ट्री इंस्पेक्टर

परीक्षा तिथि: 25-26 अप्रैल
पद संख्या: 14
परीक्षा:लिखित

—————————————————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *