Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
IIT Dhanbad से करें एक्जीक्यूटिव एमबीए, 31 मई तक आवेदन का मौका, 100 सीटें, दो साल की फीस 6 लाख रुपये

IIT Dhanbad से करें एक्जीक्यूटिव एमबीए, 31 मई तक आवेदन का मौका, 100 सीटें, दो साल की फीस 6 लाख रुपये

Indian Institute of Technology (Indian School of Mines) Dhanbad ने एक्जीक्यूटिव एमबीए सत्र 2026-28 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह कार्यक्रम खासतौर पर कार्यरत पेशेवरों, अधिकारियों और उद्यमियों के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे अपनी नौकरी जारी रखते हुए प्रबंधन की पढ़ाई कर सकें। प्रबंधन अध्ययन व औद्योगिक इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संचालित यह कोर्स वर्ष 2012 में शुरू किया गया था और वर्तमान में यह दो वर्षीय कार्यक्रम के रूप में चार सेमेस्टर में संचालित हो रहा है। कक्षाएं मुख्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से होंगी, जिससे देशभर के प्रतिभागियों को सुविधा मिल सकेगी।

Read Also: विनोबा भावे विश्वविद्यालय : एक दो शिक्षकों के भरोसे एमएड, एमबीए, बायोटेक जैसे सेल्फ फिनांस्ड कोर्स, विभागों को नहीं मिल रहे स्टूडेंट्स

लिखित परीक्षा 14 जून को, इंटरव्यू 16-17 जून को

संस्थान की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है। इसके बाद 14 जून को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का ऑनलाइन साक्षात्कार 16 और 17 जून को लिया जाएगा। अंतिम परिणाम जारी होने की संभावित तिथि 3 जुलाई रखी गई है। चयन सूची में शामिल अभ्यर्थियों का नामांकन 6 से 13 जुलाई के बीच होगा। इसके बाद नई कक्षाएं 25 जुलाई से शुरू कर दी जाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य कामकाजी पेशेवरों को आधुनिक प्रबंधन ज्ञान और नेतृत्व क्षमता से लैस करना है।

Read Also: IIT (ISM) धनबाद में शुरू हुआ देश का पहला जियोआर्कियोलॉजी कोर्स, धरती और मानव इतिहास समझना होगा आसान

देश की बड़ी कंपनियों के अधिकारी कर चुके हैं यहां से पढ़ाई

संस्थान के अधिकारियों के अनुसार यह कार्यक्रम पेशेवरों को बदलते व्यावसायिक माहौल में बेहतर निर्णय लेने और प्रबंधन कौशल विकसित करने में मदद करता है। विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप मंडल ने बताया कि अब तक कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियां, भारतीय स्टेट बैंक, अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, एचडीएफसी बैंक, सेल, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, एनटीपीसी, भारतीय रेल, इन्फोसिस, पीडब्ल्यूसी, ओएनजीसी और आईओसीएल जैसी प्रमुख संस्थाओं के अधिकारी इस कार्यक्रम से प्रबंधन की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। इससे कार्यक्रम की उपयोगिता और विश्वसनीयता भी स्पष्ट होती है।

100 सीटें, दो साल की फीस 6 लाख रुपये

प्रवेश प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्रबंधकीय क्षमता और सामान्य जागरूकता का आकलन किया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का ऑनलाइन इंटरव्यू होगा और दोनों के संयुक्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। कुल 100 सीटों वाले इस कार्यक्रम में भारत सरकार के आरक्षण नियम लागू होंगे। पात्रता के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं, जबकि एससी-एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। अभ्यर्थियों के पास कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। उद्यमियों के लिए पंजीकृत फर्म और न्यूनतम 200 लाख रुपये वार्षिक टर्नओवर अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 2000 रुपये निर्धारित किया गया है।

——————————————————————————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *