झारखंड की दक्ष यूनिवर्सिटी है फर्जी, देश के 32 फर्जी विश्वविद्यालयों का भंडाफोड़, देंखें पूरी लिस्ट
झारखंड की राजधानी रांची में चल रहा दक्ष यूनिवर्सिटी फर्जी है। ऐसा हम नहीं बल्कि यूजीसी कह रही है। दरअसल UGC ने देश के 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट जारी की है। इसी लिस्ट में दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ स्किल एजुकेशन) का नाम शामिल है। यह यूनिवर्सिटी स्किल बेस्ड कोर्स कराती है। UGC ने कहा है कि इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले अलर्ट हो जाएं। UGC ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए साफ किया है कि इन अवैध संस्थानों से बांटी जा रही कोई भी डिग्री न तो किसी सरकारी या प्राइवेट नौकरी के लिए मान्य होगी और न ही इसके आधार पर आगे की पढ़ाई की जा सकेगी।
एडमिशन से पहले यूजीसी की वेबसाइट पर जरूर करें जांच
छात्रों की मेहनत की कमाई और उनके करियर का कीमती समय बर्बाद होने से बचाने के लिए यूजीसी ने एक महत्वपूर्ण सलाह दी है। आयोग का स्पष्ट रूप से कहना है कि थोड़ी सी जागरूकता ही इस तरह के बड़े फर्जीवाड़े से बचने का एकमात्र अचूक उपाय है। किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में एडमिशन का फॉर्म भरने या फीस जमा करने से पहले, छात्रों को यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उस संस्थान की मान्यता और क्रेडिबिलिटी की पूरी तरह से जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। आपकी एक छोटी सी सतर्कता आपको जिंदगी भर के पछतावे से बचा सकती है।
Read Also : झारखंड का बजट : झारखंड में एजुकेशन रिवोल्यूशन! 18 हजार करोड़ से बदलेगी पूरी व्यवस्था
दक्ष यूनिवर्सिटी को जानिए
यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक यह संस्थान स्किल बेस्ड 13 तरह के कोर्स संचालित करती है। कला संकाय में बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स) और एमए (मास्टर ऑफ आर्ट्स) के स्किल्ड प्रोग्राम उपलब्ध हैं, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को विषय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक दक्षता प्रदान करना है। वाणिज्य संकाय में कॉमर्स विभाग के अंतर्गत विशेष कौशल आधारित पाठ्यक्रम संचालित हैं, जो छात्रों को वित्त, लेखांकन और व्यवसाय प्रबंधन से जुड़ी उपयोगी क्षमताएं विकसित करने में मदद करते हैं।
विज्ञान संकाय में बीएससी (बैचलर ऑफ साइंस) और एमएससी (मास्टर ऑफ साइंस) के स्किल्ड प्रोग्राम शामिल हैं, जहां प्रयोगात्मक ज्ञान और तकनीकी दक्षता पर विशेष जोर दिया जाता है। तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आईटीआई (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) और डिप्लोमा के स्किल्ड प्रोग्राम संचालित किए जा रहे हैं, जो विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।
इंजीनियरिंग क्षेत्र में बी.टेक और एम.टेक के स्किल्ड प्रोग्राम उपलब्ध हैं, जिनमें आधुनिक तकनीक और उद्योग की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा के विभिन्न कौशल आधारित पाठ्यक्रम भी संचालित हैं, जो स्नातक के बाद विशेष विशेषज्ञता प्रदान करते हैं। प्रबंधन संकाय के अंतर्गत मैनेजमेंट से जुड़े स्किल्ड प्रोग्राम तथा आईटी विभाग के अंतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी आधारित कौशल पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं।
Read Also: सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में CBI की दबिश, वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज
राज्यवार जाली/फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची- फरवरी, 2026
दिल्ली
- आल इंडिया इंस्टीटयूट आफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हैल्थ सांइस (ए. आई. पी.पी. एच.एस.) स्टेट गोरवन्मेंट यूनिवर्सिटी, आफिस के एच नं. 608-609, प्रथम तल संन्त कृपाल सिंह पब्लिक ट्रस्ट बिल्डिंग बी.डी.ओ. कार्यालय के पास अलिपुर, दिल्ली-36
- कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरिया गंज, दिल्ली
- यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली
- वॉकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
- ए.डी.आर.-सेन्ट्रिक जयूरिडिकल यूनिवर्सिटी, ए.डी.आर. हाउस, 8जे, गोपाल टॉवर, 25 राजेन्द्र प्लेस, नई दिल्ली 110008
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सांइस एण्ड इंजीनियरिंग, नई दिल्ली
- विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट, इंडिया, रोजगार सेवा सदन, 672, संजय एंक्लेव, अपोजिट जी.टी. के. डिपो, नई दिल्ली 110033
- आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी), 351-352, फेस-1, ब्लॉक-ए, विजय विहार, रिठाला, रोहिणी, दिल्ली 110085
- वर्ल्ड पीस ऑफ़ यूनाइटेड नेशनस यूनिवर्सिटी (डब्लू.पी.यू.एन.यू), नंबर-201, द्वितीय तल, बेस्ट बिजनेस पार्क, नेताजी सुभाष प्लेस, पीतमपुरा, नई दिल्ली-110034
- इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग, 1810/4, प्रथम तल, कोटला मुबारकपुर, दिल्ली
- माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, 109, मधुबन बिल्डिंग, क्राति की स्थिति कम्युनिकेशंस, 55, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली-110019
- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट सोलयूशन, बी-1/1, जनकपुरी, नई दिल्ली-110058
केरल - सेन्ट जॉन यूनिवर्सिटी कृष्णाटम्, केरल
- इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ़ प्रोफेटिक मेडिसिन (आई. आई. यू. पी. एम.), कुन्नामंगलम कोजहिकोदे, केरला 673 571
महाराष्ट्र - राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर, महाराष्ट्र
- नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, तड़वाल, ताल। अक्कलकोट, जिला सोलापुर, महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल - इंडियन इंस्टीयूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन, 80, चौरंगी रोड़, कोलकाता-20
- इंस्टीट्यूट ऑफ ऑल्टरनेटिव मेडिसन एण्ड रिसर्च, 8-ए, डायमंड हार्बर रोड़ बिलटेक इन, 2 फ्लोर, ठाकुर पूकूर, कोलकत्ता – 70006
उत्तर प्रदेश - गाँधी हिन्दी विद्यापीठ, प्रयाग, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
- महामाया टैक्निकल (प्राविधिक) विश्वविद्यालय, पी.ओ. महर्षि नगर, जिला-गौतम बुद्ध नगर, सैक्टर-110 के पिछे, नोएडा 201 304 उत्तर प्रदेश
- नेताजी सुभाष चन्द्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी) अचलताल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
- भारतीय शिक्षा परिषद् भारत भवन, मटियारी चिनहट, फैजाबाद रोड़, लखनऊ, उत्तर प्रदेश-227105
पुडुचेरी - श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, नं. 186, थीलासपेट, वाजुथवर रोड़, पुडुचेरी-605009
- उषा लात्चुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टी.वी. मलाई रोड, वाझापडियार नगर थिरुक्कनूर, पुडुचेरी -605 501
आंध्र प्रदेश - क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, #32-23-2003, 7वीं लेन, काकुमानुवरिहोट्टा, गुंटूर, आंध्र प्रदेश- 522002 व फिट नं. 301, ग्रेस विला अपा., 7/5, श्रीनगर गुंटूर, आंध्र प्रदेश- 522002.
- बाईबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, मकान नं. 49-35-26 एन. जी. ओ. कॉलोनी, विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश- 530016
अरुणाचल प्रदेश - इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन, 130/A, सेक्रेटेरिएट एस.ओ., अरुणाचल प्रदेश -791111
हरियाणा - मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, 308ए, दशमेश प्लाजा, मथुरा रोड, फरीदाबाद, हरियाणा-121001
कर्नाटक - सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, एस. के. चौल्टरी के पास, देवनूर मेन रोड, विजया नगर, तुमकुर-572102, कर्नाटक
- ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, #1035, चौथा ब्लॉक, गोल्डन हाइट्स के पास, डॉ. राजकुमार रोड, राजली नगर, बेंगलुरु- 560010 (कर्नाटक)
राजस्थान - राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, मानसा चौक, भिवाड़ी, जिला अलवर (राजस्थान)
झारखंड - दक्ष यूनिवर्सिटी (वोकेशनल और लाइफ स्किल एजुकेशन), भास्कर पथ, न्यू पुंदाग, मसिबाड़ी, रांची, झारखंड 834007
—————————————————————————————————————
शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।