Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
JPSC 14वीं सिविल सेवा-2025: 103 पदों का विज्ञापन, 14 फरवरी तक आवेदन, 8 मार्च को परीक्षा

JPSC 14वीं सिविल सेवा-2025: 103 पदों का विज्ञापन, 14 फरवरी तक आवेदन, 8 मार्च को परीक्षा

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने गुरुवार को 14वीं राज्य सिविल सेवा परीक्षा-2025 के लिए रिक्तियों की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 103 पदों पर भर्ती की जाएगी, जो पिछली 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा की तुलना में काफी कम है। पिछली बार 342 पदों पर नियुक्ति हुई थी, जबकि इस बार सीटों में करीब 70% की कटौती की गई है। पहले जेपीएससी को छोड़ दें तो यह अब तक की सबसे छोटी सिविल सेवा भर्ती परीक्षा मानी जा रही है। कम पदों के कारण इस बार अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तय की गई है। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 17 फरवरी तक आयोग में जमा करानी होगी।

8 मार्च को ली जाएगी प्रारंभिक परीक्षा

जेपीएससी की ओर से प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) 8 मार्च को आयोजित की जाएगी। पदों के वितरण की बात करें तो इस बार पुलिस सेवा और प्रशासनिक सेवा में सबसे अधिक रिक्तियां हैं। वहीं, जिला समादेष्टा, सहायक निबंधक और काराधीक्षक जैसे पदों की संख्या सबसे कम रखी गई है। आयोग की इस घोषणा के बाद सिविल सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में हलचल तेज हो गई है। कम सीटों को देखते हुए रणनीति बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सिविल सेवा में 2016 और 2023 में 300 से अधिक पदों की रिक्ति आई थी। वर्ष 2021 में भी 250 से ऊपर पद थे, लेकिन 2025-26 में सीधे 103 पर आकर सिमट गई है। इस बार भर्ती अभियान में कुल 103 पद शामिल हैं।

Read Also: CBSE Board Exam : प्राइवेट छात्रों के एडमिट कार्ड जारी, रेगुलर को स्कूल से मिलेगा प्रवेश पत्र, प्राइवेट कैंडिडेट खुद करें डाउनलोड

यह है चयन प्रक्रिया

प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में 2 वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्रों में कुल 400 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार होगा। अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर बनेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी-1, बीसी-2: 600 रुपए
  • एससी और एसटी (झारखंड निवासी): 150 रुपए
  • दिव्यांग: शुल्क नहीं

डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर के सर्वाधिक पद

  • पुलिस उपाधीक्षक : 42
  • डिप्टी कलेक्टर : 28
  • जनसंपर्क पदाधिकारी : 10
  • सहायक नगर आयुक्त : 10
  • प्रोबेशन पदाधिकारी : 04
  • सहायक निदेशक (महिला एवं बाल विकास) : 03
  • जिला समादेष्टा : 02
  • सहायक निबंधक : 02
  • काराधीक्षक : 02
  • कुल : 103

Read Also: IIT (ISM) धनबाद में शुरू हुआ देश का पहला जियोआर्कियोलॉजी कोर्स, धरती और मानव इतिहास समझना होगा आसान

योग्यता और आयु सीमा

  • योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
  • आयु सीमा (1 अगस्त 2026 के आधार पर)
  • सामान्य: 21–35 वर्ष
  • बीसी-1, बीसी-2: 37 वर्ष
  • महिला: 38 वर्ष
  • एससी-एसटी: 40 वर्ष

पांच जेपीएससी का ट्रेंड

भर्ती वर्ष : पद

  • 2013 : 236
  • 2016 : 326
  • 2021 : 252
  • 2023 : 342
  • 2025 : 103

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *