Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
Ranchi University : प्रो. सरोज शर्मा बनी वीसी, दिल्ली के गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के एजुकेशन विभाग की हैं डीन

Ranchi University : प्रो. सरोज शर्मा बनी वीसी, दिल्ली के गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के एजुकेशन विभाग की हैं डीन

रांची यूनिवर्सिटी को नया वीसी मिल गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रो सरोज शर्मा को विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंप दी है। लोकभवन की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। प्रो सरोज शर्मा वर्तमान में वह गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में एजुकेशन डिपार्टमेंट की प्रोफेसर और डीन के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह दिसंबर 2020 से अक्टूबर 2024 तक राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) की चेयरपर्सन रह चुकी हैं। उनके पास शिक्षण और प्रशासन दोनों क्षेत्रों का लंबा अनुभव है। उन्होंने बीएड और एमएड जैसे शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमों से जुड़े संस्थानों का सफल संचालन किया है। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देशभर में सराहा गया है।

Read Also: गलतियों से भरा JPSC का सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा, हर सवाल में गलतियां ही गलतियां, मॉडरेशन प्रक्रिया पर उठे सवाल

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर रही है सक्रिय भागीदारी

प्रो. शर्मा कई विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं। वह NAAC, IUC-TE बीएचयू और CEMCA जैसी संस्थाओं की सदस्य हैं। इसके साथ ही वह यूनिसेफ, यूनेस्को और ICSSR जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वर्तमान में वह देश के कई विश्वविद्यालयों की गवर्निंग बॉडी, बोर्ड ऑफ स्टडीज और एकेडमिक काउंसिल की सदस्य हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा वह नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क, पारख और न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़ी समितियों में भी सदस्य रही हैं। शिक्षा नीति और पाठ्यक्रम निर्माण में उनका अनुभव बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

Read Also: रांची में निजी स्कूल 10% से अधिक नहीं बढ़ा सकते फीस, NCERT के अलावा दूसरे पब्लिकेशन की किताबें नहीं चलाएंगे

मिल चुके हैं कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान

उनके नेतृत्व में NIOS को वर्ष 2021 में यूनेस्को किंग सेजोंग साक्षरता पुरस्कार मिला। इसके अलावा संस्थान को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवॉर्ड, मौलाना अबुल कलाम आजाद एक्सीलेंस अवॉर्ड और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवॉर्ड जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मान भी प्राप्त हुए। प्रो. शर्मा की शैक्षणिक सोच में भारतीय ज्ञान परंपरा, नैतिक शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल शिक्षा और समावेशी शिक्षा को विशेष महत्व दिया गया है। वह शिक्षा में आधुनिक तकनीक के उपयोग के साथ-साथ भारतीय मूल्यों को जोड़ने पर जोर देती हैं। उनके अनुसार, शिक्षा को वैश्विक मुद्दों जैसे शांति, लैंगिक समानता, मानवाधिकार और कौशल विकास से भी जोड़ना जरूरी है।

———————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *