Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
रांची डीपीएस देश में 20 टॉप CBSE स्कूलों में 12 वें नंबर पर, झारखंड और रांची में पहला स्थान

रांची डीपीएस देश में 20 टॉप CBSE स्कूलों में 12 वें नंबर पर, झारखंड और रांची में पहला स्थान

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया है। एजुकेशन टुडे नेशनल रैंकिंग्स 2024 में स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के टॉप 20 सीबीएसई स्कूलों में 12वां स्थान हासिल किया है। झारखंड और रांची में डीपीएस रांची को प्रथम स्थान मिला है, जिससे पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह उपलब्धि स्कूल की वर्षों से जारी अकादमिक श्रेष्ठता, मजबूत मूल्यों और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस वर्ष देशभर के 2167 स्कूलों ने इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में भाग लिया था। इनमें से केवल 400 से अधिक स्कूल ही नेशनल शॉर्टलिस्ट में जगह बना सके। मूल्यांकन प्रक्रिया को 15 व्यापक मानकों पर आधारित रखा गया था, जिसमें शैक्षणिक प्रतिष्ठा, शिक्षक प्रशिक्षण, खेल और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में प्रदर्शन, आधारभूत संरचना, नवाचार और समग्र ग्रोथ जैसे पहलुओं को शामिल किया गया।

Read Also: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बोर्ड परीक्षा की फीस बढ़ाई, मैट्रिक के लिए 340 रुपए और इंटर के लिए देना होगा 390 रुपए

कड़ी चयन प्रक्रिया और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

एजुकेशन टुडे द्वारा जारी रैंकिंग सिर्फ आंकड़ों पर आधारित नहीं है, बल्कि इसकी चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय और बेहद कठोर मानी जाती है। अंतिम सूची तीन चरणों में तैयार की गई—विशेषज्ञ जूरी रेटिंग, अभिभावकों द्वारा दिए गए 1,31,000 से अधिक वोट और एजुकेशन टुडे टीम का विस्तृत विश्लेषण। इन तीनों स्तरों पर डीपीएस रांची ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह प्रतिष्ठित उपलब्धि अपने नाम की।

इस उपलब्धि को और खास तब बना दिया, जब बेंगलुरु में आयोजित सम्मान समारोह में डीपीएस रांची की प्राचार्या डॉ. जया चौहान को पुरस्कार प्रदान किया गया। उनका नेतृत्व, नवाचारपूर्ण दृष्टि और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण बनाने की क्षमता स्कूल की निरंतर सफलता का आधार माना जाता है। उनकी उपस्थिति में यह सम्मान पाकर स्कूल परिवार में उत्साह दोगुना हो गया।

Read Also: झारखंड के प्राथमिक शिक्षकों को अब मिलेगा छठे वेतन का लाभ, हाईकोर्ट 8 हफ्ते में भुगतान का दिया आदेश

उपलब्धि पूरे डीपीएस रांची परिवार की मेहनत का परिणाम

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे डीपीएस रांची परिवार की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के विश्वास को इस सफलता का असली आधार बताया। उनका कहना था कि स्कूल आगे भी मूल्य आधारित और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के माध्यम से बच्चों को वैश्विक भविष्य के लिए तैयार करने के अपने संकल्प पर कायम रहेगा।

डीपीएस रांची ने सभी विद्यार्थियों, माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहयोग ही स्कूल की सफलता की वास्तविक शक्ति है। स्कूल ने भरोसा दिलाया कि आने वाले वर्षों में भी यह उत्कृष्टता की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता रहेगा।

——————————————————————————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *