Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
रांची में 9 सेंटर्स पर 18 मई को होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, यहां जानें डिटेल्स

रांची में 9 सेंटर्स पर 18 मई को होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, यहां जानें डिटेल्स

Ranchi: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, रांची की ओर से पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन 18 मई 2025 (रविवार) को किया जा रहा है। यह परीक्षा राजधानी रांची के विभिन्न 9 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ली जाएगी।

परीक्षा के दिन विशेष सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल, दंडाधिकारी और अन्य पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।

निषेधाज्ञा क्यों?

परीक्षा के दौरान भीड़भाड़ और किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या से बचने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची ने झारखंड बीएनएसएस की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

सुबह 7:30 से दोपहर 4:00 बजे तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा

यह निषेधाज्ञा 18 मई को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति निम्न गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकेगा:

  • पांच या उससे अधिक लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे (सरकारी कर्मियों और शवयात्रा को छूट)
  • लाउडस्पीकर या किसी भी तरह के ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग वर्जित रहेगा।
  • किसी भी प्रकार के हथियार (बंदूक, बम, तलवार, लाठी आदि) लेकर चलना मना है।
  • किसी प्रकार की सभा, बैठक या प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा।

ये हैं परीक्षा के 9 केंद्र

  • विवेकानंद विद्या मंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची
  • सेंट अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज, पुरुलिया रोड, रांची
  • राम टहल चौधरी हाई स्कूल (हिन्दी मीडियम), बूटी, रांची
  • सेंट जॉन्स हाई स्कूल, कर्बला टैंक रोड, रांची
  • ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल, प्रेम नगर, हटिया, रांची
  • गर्वमेंट गर्ल्स +2 हाई स्कूल, बरियातू, रांची
  • सेंट पॉल कॉलेज, चर्च रोड, रांची
  • सेंट अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल, पुरुलिया रोड, रांची
  • उर्सुलाईन कान्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, डॉ. कामिल बुल्के पथ, रांची

परीक्षार्थियों और अभिभावकों से सहयोग की अपील

प्रशासन ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और शांति बनाए रखें। सभी से अनुरोध किया गया है कि वे नियमों का पालन कर प्रशासन को सहयोग दें, ताकि परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *