Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
झारखंड के MGM और मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में MBBS की 100 सीटें बढ़ी, चार अन्य कॉलेजों में भी बढ़ेंगी 50-50 सीटें

झारखंड के MGM और मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में MBBS की 100 सीटें बढ़ी, चार अन्य कॉलेजों में भी बढ़ेंगी 50-50 सीटें

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने देश भर के मेडिकल कॉलेजों की MBBS की अपडेटेड सीट मैट्रिक्स जारी की है। एनएमसी के पॉलिसी एंड कोऑर्डिनेशन डिवीजन के निदेशक राजीव शर्मा द्वारा जारी इस सार्वजनिक नोटिस में बताया गया है कि मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) की अधिसूचना संख्या N-15029/09/2025-UGMEB के तहत देश के सभी कॉलेजों की MBBS सीटों की सूची को अपडेट किया गया है। यह संशोधन मौजूदा मेडिकल कॉलेजों की सीटों के नवीनीकरण और नए कॉलेजों या अतिरिक्त सीटों की स्वीकृति के बाद किया गया है। एनएमसी ने देशभर के सभी कॉलेजों के डीन, प्राचार्य, अभिभावक और NEET-UG 2025 में भाग लेने वाले छात्रों से इस अद्यतन जानकारी को संज्ञान में लेने का आग्रह किया है।

Read Also: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 14 लाख छात्रों को लेकर लिया निर्णय, 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा खुद लेगा, JCERT से वापस ली जिम्मेदारी

झारखंड के दो कॉलेजों में 50-50 सीटों की बढ़ोतरी

नई सीट मैट्रिक्स के अनुसार झारखंड के दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटों में 50-50 सीटों की वृद्धि की गई है। इनमें एक सरकारी और एक निजी कॉलेज शामिल हैं। जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पहले 100 सीटें थीं, जिन्हें बढ़ाकर अब 150 कर दिया गया है। वहीं, मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में भी पहले 150 सीटें थीं, जिन्हें बढ़ाकर अब 200 सीटों की स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस वृद्धि से झारखंड की चिकित्सा शिक्षा प्रणाली को मजबूती मिलेगी और स्थानीय छात्रों को अपने राज्य में बेहतर अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही एनएमसी ने देश के अन्य राज्यों में कई नए मेडिकल कॉलेजों को “Approval for New Establishment during Academic Year 2025-26” के अंतर्गत अनुमति दी है।

Read Also: IIIT रांची में शुरू हुआ हाइब्रिड मोड में M.TECH, MBA और MCA की पढ़ाई, IIT पटना दे रहा एकेडमिक सपोर्ट

राज्य में मेडिकल शिक्षा को मिलेगा बल

एनएमसी की नई सीट मैट्रिक्स शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से प्रभावी होगी और इसका सीधा असर NEET-UG 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया पर पड़ेगा, क्योंकि बढ़ी हुई सीटें इसी सत्र से आवंटित की जाएंगी। झारखंड में 100 नई सीटों की स्वीकृति को राज्य के मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है। इस पर झारखंड के अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग) अजय कुमार सिंह ने कहा कि “यह हमारे सतत प्रयासों का परिणाम है कि राज्य में MBBS सीटों की संख्या बढ़ी है। हमारा लक्ष्य है कि झारखंड के सभी मेडिकल कॉलेजों में कम से कम 150 सीटें उपलब्ध हों।” उन्होंने बताया कि शेष चार अन्य कॉलेजों में भी 50-50 सीटों की वृद्धि के लिए प्रस्ताव पर काम जारी है। इससे न केवल राज्य में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई गति मिलेगी।

——————————————————————————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *