Kolhan University: 10 अक्टूबर से पीजी फोर्थ सेमेस्टर और 15 अक्टूबर से सेकेंड सेमेस्टर का फॉर्म भर सकेंगे विद्यार्थी
कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर (पीजी) से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पीजी सत्र 2023-25 के चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थी 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, 200 रुपए विलंब शुल्क के साथ 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक फॉर्म भरा जा सकेगा। रेगुलर विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 1410 रुपए तथा एक्स-रेगुलर छात्रों के लिए 710 रुपए निर्धारित किया गया है।
Read More: DSPMU रांची में शुरू हुआ MSW कोर्स, किसी भी विषय में स्नातक पास युवाओं के लिए अवसर, एडमिशन शुरू
पीजी सेकेंड सेमेस्टर के लिए 15 से 31 अक्टूबर तक आवेदन
सत्र 2024-26 के पीजी दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। जो विद्यार्थी तय तिथि में फॉर्म नहीं भर पाएंगे, वे 200 रुपए विलंब शुल्क के साथ 1 से 11 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा शुल्क नॉन-प्रैक्टिकल विषयों के लिए 460 रुपए और प्रैक्टिकल विषयों के लिए 660 रुपए रखा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी विद्यार्थी निर्धारित अवधि में ही फॉर्म भरें, क्योंकि इसके बाद तिथि में किसी प्रकार का विस्तार नहीं किया जाएगा।
Read More: CBSE RESULT 2025: झारखंड में 12वीं में लड़कियां आगे, 10वीं में छात्रों ने मारी बाजी
छह माह की देरी से चल रहा है सत्र, अब छात्रों को उम्मीद
विश्वविद्यालय के दोनों सत्र 2023-25 और 2024-26 करीब छह माह की देरी से संचालित हो रहे हैं। यदि सत्र समय पर चलता तो अब तक फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा पूरी कर परिणाम भी जारी हो चुका होता। देरी के कारण विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और करियर योजनाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। हालांकि, अब परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी होने के बाद छात्रों में राहत का माहौल है। विश्वविद्यालय जल्द ही यूजी के विभिन्न सेमेस्टरों की परीक्षा और फॉर्म भरने की तिथियां भी घोषित करने जा रहा है।
—————————————————————————————————————————————————
शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।