Kolhan University: 7 मार्च तक बिना लेट फीस के भरें एमए मास कम्युनिकेशन परीक्षा फॉर्म, 25 फरवरी से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया
कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने एमए इन मास कम्युनिकेशन के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह नोटिस शैक्षणिक सत्र 2023-25 के द्वितीय सेमेस्टर और सत्र 2024-26 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं पर लागू होगा। विश्वविद्यालय के तय कार्यक्रम के अनुसार छात्र 25 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक बिना किसी विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद 9 और 10 मार्च 2026 को 500 रुपये प्रति परीक्षार्थी विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का अंतिम अवसर दिया जाएगा।
Read Also: 15 मार्च को होगी JPSC सिविल सेवा परीक्षा, उम्रसीमा में छूट को लेकर 24 फरवरी को निर्णय संभव
11 मार्च तक कॉलेजों को जमा करना होगा फॉर्म और शुल्क
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार कॉलेजों द्वारा भरे गए परीक्षा फॉर्म और शुल्क को विश्वविद्यालय कार्यालय में 11 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। परीक्षा फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी की जाएगी। छात्रों को आवेदन के दौरान अंतिम परीक्षा की मार्कशीट और पंजीकरण कार्ड की स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य होगा। बिना आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा फॉर्म या शुल्क सीधे विश्वविद्यालय कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Read Also: झारखंड सरकार में 73 हजार से अधिक पद खाली, HRMS रिपोर्ट में खुलासा, स्वीकृत हैं 2.23 लाख पद
1550 रुपये परीक्षा शुल्क, ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य
एमए मास कम्युनिकेशन के दोनों सेमेस्टर के लिए परीक्षा शुल्क 1550 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्रों को फॉर्म की हार्ड कॉपी डाउनलोड करनी होगी और उसे संबंधित कॉलेज के ईमेल पर भेजना या स्वयं कॉलेज में जाकर जमा करना होगा। विश्वविद्यालय ने छात्रों से समय सीमा का पालन करने की अपील की है, ताकि अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।
————————————————————————————————————————————————————————————————
शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।