Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
JPSC ने फिर जारी किया 9 परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर, मार्च तक हो जाएगी होम्योपैथिक चिकित्सक नियुक्ति की लिखित परीक्षा

JPSC ने फिर जारी किया 9 परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर, मार्च तक हो जाएगी होम्योपैथिक चिकित्सक नियुक्ति की लिखित परीक्षा

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संशोधित संभावित तिथियों की घोषणा करते हुए एक नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। यह कैलेंडर आयोग की 9 अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के लिए है, जिनमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, प्रारंभिक परीक्षा (PT), मुख्य परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview) शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से जारी इस सूचना में स्पष्ट किया गया है कि ये तिथियां संभावित है। आवश्यकतानुसार इनमें परिवर्तन किया जा सकता है।

Read Also : नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी पलामू के शिक्षक और कर्मचारी बायोमेट्रिक अटेंडेंस बनाएंगे तभी मिलेगी सैलेरी, जल्द शुरू होगी व्यवस्था

महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित

आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, सबसे पहले उप निदेशक, अभियोजन (Deputy Director, Prosecution) की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू की तिथियां 27 नवंबर और 28 नवंबर 2025 निर्धारित की गई हैं। इसके बाद, सहायक लोक अभियोजक (Assistant Public Prosecutor) बैकलॉग और नियमित दोनों तरह की भर्तियों के लिए साक्षात्कार और प्रारंभिक परीक्षा (पी.टी.) दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी। छठी सीमित उप समाहर्ता (6th Limited Deputy Collector) की लिखित परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है।

फरवरी और मार्च 2026 तक की योजना

कैलेंडर में 2026 के शुरुआती महीनों की परीक्षाओं की भी जानकारी दी गई है। वन क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) की मुख्य परीक्षा 22, 23 और 24 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद, सहायक वन संरक्षक (Assistant Conservator of Forest) की मुख्य परीक्षा 06, 07, 08 और 09 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है। प्रोजेक्ट मैनेजर और समकक्ष (Project Manager and Equivalent) की लिखित परीक्षा 21 और 22 फरवरी 2026 को निर्धारित की गई है। अंतिम सूची में होम्योपैथिक चिकित्सक (Homeopathic Doctors) की लिखित परीक्षा 05, 06 और 07 मार्च 2026 को ली जाएगी। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Read Also: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 14 लाख छात्रों को लेकर लिया निर्णय, 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा खुद लेगा, JCERT से वापस ली जिम्मेदारी

आगामी परीक्षाओं की संभावित तिथि

  • उप निदेशक, अभियोजन दस्तावेज सत्यापन, साक्षात्कार : 27 नवंबर 2025, 28 नवंबर 20252
  • निदेशक, डेयरी विकास दस्तावे सत्यापन : 04 दिसंबर 2025
  • सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग) साक्षात्कार : 05 दिसंबर 2025
  • सहायक लोक अभियोजक (नियमित)पी.टी. (पेपर-I&II) : 13 दिसंबर 2025, 20 दिसंबर 20255
  • 6th Limited Deputy Collector लिखित परीक्षा : 10 एवं 11 जनवरी 2026
  • वन क्षेत्र पदाधिकारी मुख्य परीक्षा : 22, 23, 24 जनवरी 2026
  • सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा : 06, 07, 08 एवं 09 फरवरी 2026
  • प्रोजेक्ट मैनेजर और समकक्ष लिखित परीक्षा : 21 एवं 22 फरवरी 2026
  • होम्योपैथिक चिकित्सक लिखित परीक्षा : 05, 06 एवं 07 मार्च 2026

————————————————————————————————————————————————————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *