Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
15 मार्च को होगी JPSC सिविल सेवा परीक्षा, उम्रसीमा में छूट को लेकर 24 फरवरी को निर्णय संभव

15 मार्च को होगी JPSC सिविल सेवा परीक्षा, उम्रसीमा में छूट को लेकर 24 फरवरी को निर्णय संभव

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) की तिथि में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले आयोग ने इसकी तिथि 8 मार्च 2026 निर्धारित की थी। इसके अलावा झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा (पीटी)–2025 अब 12 अप्रैल 2026 को तथा बैकलॉग भर्ती पीटी–2023 की संभावित तिथि 26 अप्रैल 2026 तय की गई है। पूर्व में ये परीक्षाएं क्रमश: 15 मार्च और 22 मार्च को प्रस्तावित थीं। आयोग द्वारा तिथियों में बदलाव की सूचना जारी करते ही अभ्यर्थियों ने नई तैयारी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

Read Also: Delhi Public School Giridih में असेंबली में ‘बाल बड़े हैं’ कहकर छात्र को पीटा, कान का पर्दा फटा; शिक्षक निलंबित

103 पदों पर होगी नियुक्ति, 20 फरवरी तक आवेदन का मौका

जेपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा–2025 के माध्यम से कुल 103 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें उपसमाहर्ता के 28 पद, डीएसपी के 42 पद, जिला समादेष्टा के 2 पद, प्रोबेशन पदाधिकारी के 4 पद, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग में सहायक निदेशक के 3 पद, कृषि एवं सहकारिता विभाग में सहायक निबंधक के 2 पद, सहायक नगर आयुक्त के 10 पद, काराधीक्षक के 2 पद तथा सहायक निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के 10 पद शामिल हैं। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी अपराह्न 5 बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 फरवरी अपराह्न 5 बजे तक तय की गई है।

Read Also: Jharkhand Staff Selection Commission: स्नातक स्तरीय तकनीकी योग्यताधारी परीक्षा के 6,906 आवेदन रद्द, 22 मार्च को उत्पाद सिपाही परीक्षा

24 फरवरी की बैठक में उम्रसीमा पर निर्णय

इधर, कई अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार से परीक्षा के लिए उम्र सीमा में छूट देने की मांग की है। फिलहाल उम्र सीमा का कट ऑफ 1 अगस्त 2026 निर्धारित है, जबकि अभ्यर्थी इसे 1 अगस्त 2018 करने की मांग कर रहे हैं। उम्र सीमा में छूट देने का निर्णय राज्य सरकार के स्तर पर लिया जाना है। अभ्यर्थियों की निगाहें 24 फरवरी 2026 को प्रस्तावित राज्य कैबिनेट की बैठक पर टिकी हैं। यदि छूट का निर्णय लिया जाता है, तो आवेदन की अंतिम तिथि में भी विस्तार किया जा सकता है। फिलहाल आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

—————————————————————————————————————————————————————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *