Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
Jharkhand Staff Selection Commission: स्नातक स्तरीय तकनीकी योग्यताधारी परीक्षा के 6,906 आवेदन रद्द, 22 मार्च को उत्पाद सिपाही परीक्षा

Jharkhand Staff Selection Commission: स्नातक स्तरीय तकनीकी योग्यताधारी परीक्षा के 6,906 आवेदन रद्द, 22 मार्च को उत्पाद सिपाही परीक्षा

Jharkhand Staff Selection Commission (JSSC) ने राज्य में जारी विभिन्न नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर अहम सूचनाएं जारी की हैं। आयोग ने झारखंड तकनीकी एवं विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 6,906 आवेदनों को रद्द कर दिया है। आयोग के अनुसार अधिकांश अभ्यर्थियों ने केवल पंजीकरण का प्रारंभिक चरण पूरा किया, लेकिन परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं किया।

231 अभ्यर्थियों ने शुल्क तो जमा किया, पर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं किए। वहीं 72 मामलों में समान नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि के साथ एक से अधिक आवेदन पाए गए, जिनमें अंतिम आवेदन को वैध मानते हुए शेष को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा 47 आवेदन निबंधन पोर्टल की स्वजनित त्रुटियों के कारण रद्द हुए। आयोग ने स्पष्ट किया कि आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 तक संचालित हुई थी और नियमों के अनुरूप ही यह कार्रवाई की गई है।

Read Also: एनयूएसआरएल में 5 दिन चला फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, योग-सुदर्शन क्रिया से कार्य-जीवन संतुलन पर रहा जोर

22 मार्च 2026 को होगी उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। लिखित परीक्षा 22 मार्च 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग ने उन अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया है, जिनका परिणाम शारीरिक माप, बायोमैट्रिक प्रविष्टि या उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर अधूरे रहने के कारण लंबित था। JSSC ने साफ किया है कि यह अंतिम मौका होगा और इसके बाद किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से समय पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है।

Read Also: JPSC 14वीं सिविल सेवा-2025: 103 पदों का विज्ञापन, 14 फरवरी तक आवेदन, 8 मार्च को परीक्षा

सहायक आचार्य भर्ती: 245 अभ्यर्थियों के जिला व कोटि आवंटन में बदलाव

आयोग ने सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया के तहत इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य का संशोधित परिणाम भी जारी कर दिया है। संशोधन के बाद चयन सूची में व्यापक बदलाव देखने को मिले हैं। कुल 245 अभ्यर्थियों के आवंटित जिले और कोटि में परिवर्तन किया गया है। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों के संशोधित नेट प्राप्तांक भी प्रकाशित किए गए हैं। इससे पूर्व आयोग स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के लिए भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों का संशोधित परिणाम जारी कर चुका है। आयोग ने कहा है कि सभी अद्यतन सूचनाएं आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

———————————————————————————————————————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *