Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
झारखंड CM School of Excellence में एडमिशन जारी: 24 फरवरी तक करें आवेदन, 10 मार्च को एडमिशन टेस्ट, रांची में 1546 सीटें

झारखंड CM School of Excellence में एडमिशन जारी: 24 फरवरी तक करें आवेदन, 10 मार्च को एडमिशन टेस्ट, रांची में 1546 सीटें

राज्य में संचालित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आम सूचना जारी कर आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी निर्धारित की गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे अधिक से अधिक अभिभावकों तक सूचना पहुंचाएं।

विभाग का उद्देश्य है कि निर्धारित सीटों के मुकाबले अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं आवेदन करें, ताकि चयन की प्रक्रिया प्रतिस्पर्धात्मक और पारदर्शी हो सके। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है। एकेडमिक सत्र 2026-27 के लिए केजी (बाल वाटिका) से लेकर कक्षा 9 और 11वीं तक नामांकन लिया जा रहा है। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से भरे जा सकते हैं।

रांची के पांच स्कूलों में 1546 सीटों पर होगा एडमिशन

रांची जिले के पांच सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कुल 1546 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। इसमें एएसटीवी जिला स्कूल एसओइ में 410 सीटें निर्धारित हैं। सीएम एसओइ बरियातू में 510, एसओइ जगरनाथपुर में 296, एसओइ मॉडल स्कूल कांके में 230 तथा केजीबीवी एसओइ नामकुम में 100 सीटों पर प्रवेश होगा। इन स्कूलों में आधुनिक संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाएं और प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निजी स्कूलों जैसी सुविधा उपलब्ध कराना है।

ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन, 10 मार्च को प्रवेश परीक्षा

छात्र-छात्राएं नामांकन के लिए evidyavahini.jharkhand.gov.in/soeadmission पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 10 मार्च को संबंधित विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नियमित पाठ्यक्रम के साथ-साथ NEET, IIT-JEE, NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कराई जाती है। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन सुनिश्चित करें, ताकि उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा का लाभ मिल सके।

—————————————————————————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *