Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
झारखंड के 23 जिलों में बनेगी अत्याधुनिक डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी, हर लाइब्रेरी में बैठ सकेंगे 800 स्टूडेंट्स

झारखंड के 23 जिलों में बनेगी अत्याधुनिक डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी, हर लाइब्रेरी में बैठ सकेंगे 800 स्टूडेंट्स

राज्य के विद्यार्थियों को अपने ही जिले में बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सरकार बड़ी पहल करने जा रही है। इसके तहत 23 जिलों में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्टेट ऑफ आर्ट डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना पर करीब 276.49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे दो वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक लाइब्रेरी की क्षमता लगभग 800 सीटों की होगी, जहां छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ नियमित अध्ययन भी कर सकेंगे।

इन लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सभी जरूरी किताबें उपलब्ध होंगी। साथ ही देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाएं भी विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए रखी जाएंगी, ताकि उन्हें अपडेटेड जानकारी मिल सके। योजना के तहत सभी जिलों में लाइब्रेरी निर्माण के लिए भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। इसके लिए कम से कम 70 डिसमिल जमीन होना अनिवार्य रखा गया है। राज्य कैबिनेट की पिछली बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है, जिसके बाद योजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Read Also: झारखंड के निजी स्कूलों में किताब-कॉपी की बिक्री पर रोक: विभाग का सख्त निर्देश, आदेश नहीं मारने पर मान्यता रद्द करने तक की चेतावनी

ई-लाइब्रेरी, वाइ-फाइ और एसी से लैस होगा परिसर

प्रस्तावित डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। प्रत्येक लाइब्रेरी तीन मंजिला भवन में बनेगी और सभी अध्ययन कक्ष एयर कंडीशनर से लैस होंगे। यहां 50 सीटों की ई-लाइब्रेरी की भी व्यवस्था होगी, जहां विद्यार्थी ऑनलाइन सामग्री और डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर सकेंगे। पूरे परिसर में वाइ-फाइ सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे पढ़ाई और शोध कार्य में आसानी होगी। सुरक्षा के लिहाज से परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जबकि मोटरसाइकिल और कार पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए कैंटीन और गार्डेन भी विकसित किया जाएगा, ताकि उन्हें बेहतर और शांत अध्ययन वातावरण मिल सके। उल्लेखनीय है कि गढ़वा जिले में पहले से ही 1000 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता वाली लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। इसी कारण इस योजना में गढ़वा जिले को शामिल नहीं किया गया है। सरकार का मानना है कि इस पहल से राज्य के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपने जिले में ही आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

किस जिले में कहां बनेगी लाइब्रेरी

जिला : कहां बनेगा

बोकारो : प्रखंड कार्यालय, चास

चतरा : मौजा नगवां

देवघर : राजकीय संस्कृत विद्यालय

धनबाद : राजकीय बालिका मावि

पू सिंहभूम : टाटा वर्कस यूनियन स्कूल

गिरिडीह : सिदो-किान्हो पुस्तकालय

गोड्डा : मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय

गुमला : गुमला जिला मुख्यालय

हजारीबाग : मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय

जामताड़ा : मेझिया मौजा

खूंटी : मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय

कोडरमा : राजा तालाब के नजदीक

लातेहार : बेसिक स्कूल, लातेहार

लोहरदगा : जिला परिषद भवन के पास

पाकुड़ : पीएम श्री स्कूल हिरण्टांग

पलामू : ओल्ड ब्लॉक कैंपस

रामगढ़ : हाइस्कूल

रांची : मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय

साहिबगंज : बाल गृह के पीछे

सरायकेला : बालक मध्य विद्यालय

सिमडेगा : डायट सिमडेगा

प सिंहभूम : मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय

दुमका : श्री रामकृष्ण आश्रम उवि

————————————————————————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *