Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
JEE Main 2026 में CM School of Excellence के Students का जलवा, 97.65% तक NTA स्कोर, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक

JEE Main 2026 में CM School of Excellence के Students का जलवा, 97.65% तक NTA स्कोर, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक

झारखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 की जेईई मेन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में छात्रों ने उच्च एनटीए स्कोर प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जामताड़ा के साहिल सिन्हा ने 97.65 प्रतिशत एनटीए स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। धनबाद के अंकित कुमार ने 97.61 प्रतिशत, हजारीबाग के निखिल कुमार ने 95.37 प्रतिशत, देवघर के वैभव सिंह ने 93.56 प्रतिशत, गिरिडीह के अनीश शर्मा ने 93 प्रतिशत तथा बोकारो के अंब्रिश राजशेखर ने 91.79 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसके अलावा कई अन्य विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक स्कोर कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

Read Also: झारखंड CM School of Excellence में एडमिशन जारी: 24 फरवरी तक करें आवेदन, 10 मार्च को एडमिशन टेस्ट, रांची में 1546 सीटें

80% से अधिक स्कोर वाले छात्रों की लंबी सूची

गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम और कोडरमा समेत विभिन्न जिलों के अनेक विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक एनटीए स्कोर हासिल किया है। इस सफलता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिस्पर्धी माहौल का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है।

Read Also: JPSC 14वीं सिविल सेवा-2025: 103 पदों का विज्ञापन, 14 फरवरी तक आवेदन, 8 मार्च को परीक्षा

आधुनिक शिक्षण व्यवस्था का परिणाम

यह उपलब्धि राज्य सरकार की दूरदर्शी नीति, अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा जेईई-नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, स्मार्ट क्लास, आधुनिक प्रयोगशालाएं और प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह तथा झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

————————————————————————————————————————————————————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *