Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
IIM Ranchi के 15 वें दीक्षांत में उपराष्ट्रपति ने दी सीख – अनुशासन अपनाएं, अनावश्यक खर्च से बचें और धैर्य के साथ निर्णय लें

IIM Ranchi के 15 वें दीक्षांत में उपराष्ट्रपति ने दी सीख – अनुशासन अपनाएं, अनावश्यक खर्च से बचें और धैर्य के साथ निर्णय लें

सफलता केवल पैसा कमाने में नहीं, बल्कि जीवन में संतुलन, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में है। यह बात भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को आईआइएम रांची के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में कही। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय अनुशासन अपनाने, अनावश्यक खर्च से बचने और धैर्य के साथ निर्णय लेने की सलाह दी। साथ ही विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह का पहला सत्र दोपहर 3 बजे शुरू हुआ, जिसमें झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार मौजूद रहे।

Read Also: रांची में ICFAI यूनिवर्सिटी का छठा दीक्षांत समारोह, 292 छात्रों को मिली डिग्री

558 विद्यार्थियों को डिग्री, कई प्रोग्राम्स के छात्र शामिल

दीक्षांत समारोह में इस वर्ष कुल 558 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 26 पीएचडी और 11 पीएचडी (Executive) शामिल हैं। बैच 2024-26 के तहत MBA के 251, MBA-HRM के 62, MBA-BA के 50 और MBA (Executive) के 50 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। इसके अलावा IPM (BBA+MBA) 2021-26 बैच के 73 और IPM (BBA) 2022-25 बैच के 35 छात्रों को भी उपाधि मिली। कार्यक्रम की शुरुआत एकेडमिक प्रोसेशन से हुई, जिसमें उपराष्ट्रपति, अतिथियों, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, निदेशक और फैकल्टी सदस्य शामिल हुए।

टॉपर्स को मेडल, दो विशेष पुरस्कार भी दिए गए

समारोह के दौरान विभिन्न प्रोग्राम्स के टॉप विद्यार्थियों को मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। MBA, MBA-BA, MBA-HRM और MBA Executive (Summer व Winter) के टॉपर्स को सम्मान मिला। MBA में Nalin Suriya S, MBA-HRM में Akshay और MBA-BA में Chandresh V ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं Student Citizenship Award से Sejal Taori और Prof. Ashish Hajela Award से Debolina Mitra को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थान ने Virtual Reality (VR) Case Repository भी लॉन्च किया, जो देश के B-schools में अपनी तरह की पहली पहल मानी जा रही है।

Read Also: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में पांच विभागों में 20 सीटों पर होगी पीजी की पढ़ाई, बीच में छोड़ने पर 30 लाख रुपए का लगेगा जुर्माना

प्लेसमेंट में 1.2 करोड़ तक पैकेज, AI पर विशेष फोकस

संस्थान के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि IIM Ranchi ने NIRF Ranking में IIMs के बीच 9वां स्थान प्राप्त किया है और हाल ही में AMBA accreditation हासिल किया है। पिछले वर्ष 105 research publications प्रकाशित हुए। प्लेसमेंट में 102 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें highest domestic package 1.2 करोड़ रुपये और MBA का highest package 52.9 लाख रुपये रहा। संस्थान ने Centre for Teaching with Artificial Intelligence की स्थापना की है और जल्द ही Virtual Reality (VR) Case Repository Lab शुरू की जाएगी। अतिथियों ने छात्रों को innovation, lifelong learning, green energy और emerging sectors में अवसर तलाशने की सलाह देते हुए देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

———————————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *