Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में CBI की दबिश, वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज

सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में CBI की दबिश, वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज

राजधानी रांची स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सीबीआई की टीम ने अचानक दबिश दी। आधा दर्जन से अधिक वाहनों में पहुंची टीम सीधे चेरी मनातू स्थित विश्वविद्यालय परिसर में दाखिल हुई और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। उस वक्त छात्र अपने-अपने कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय में लंबे समय से वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

Read Also: झारखंड सरकार में 73 हजार से अधिक पद खाली, HRMS रिपोर्ट में खुलासा, स्वीकृत हैं 2.23 लाख पद

भवन निर्माण फंड और नियुक्तियों में गड़बड़ी की जांच

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, जांच का फोकस भवन निर्माण मद में आवंटित राशि और विभिन्न पदों पर की गई नियुक्तियों पर है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्यों के लिए जारी फंड के उपयोग और प्रक्रियाओं में अनियमितता के आरोप लगे हैं। इसके अलावा कुछ नियुक्तियों को लेकर भी शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। सीबीआई की टीम संबंधित दस्तावेजों और अभिलेखों की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों ने फिलहाल कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जांच कई पहलुओं पर एक साथ आगे बढ़ रही है।

Read Also: Delhi Public School Giridih में असेंबली में ‘बाल बड़े हैं’ कहकर छात्र को पीटा, कान का पर्दा फटा; शिक्षक निलंबित

कार्यालय में मोबाइल जब्त, दर्जनों फाइलें खंगालीं

कार्रवाई के दौरान टीम ने प्रशासनिक भवन में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन अपने पास जमा करा लिए और सभी को एक स्थान पर बैठने को कहा। इसके बाद दूसरी मंजिल स्थित कार्यालय कक्ष में रखी दर्जनों फाइलों को खंगाला गया। कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की गई। आवश्यक कागजात अपने साथ ले जाने की भी सूचना है। उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नहीं है जब सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में सीबीआई की टीम पहुंची हो। इससे पहले भी विभिन्न आरोपों के सिलसिले में एजेंसी यहां कार्रवाई कर चुकी है। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

——————————————————————————————————————————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *