धनबाद में दुर्गा पूजा पर स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियों की घोषणा, 27 सितंबर से शुरू होगा अवकाश
धनबाद में नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। इसके साथ ही पूरे जिले में दुर्गा पूजा का उत्सव रंग पकड़ने लगा है। पूजा के इस शुभ अवसर पर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों ने छुट्टियों की घोषणा कर दी है। स्कूलों में पूजा अवकाश की तिथि अलग-अलग तय की गई है, जबकि विश्वविद्यालय स्तर पर भी सीमित अवधि के लिए छुट्टी घोषित की गई है। इस बार रविवार के चलते कई स्कूलों में कुल छुट्टियां 9 दिन तक की हो गई हैं।
निजी स्कूलों में लंबी छुट्टियां, सरकारी स्कूलों में चार दिन का अवकाश
धनबाद के अधिकतर निजी स्कूलों में 27 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक छुट्टियां रहेंगी। वहीं, कुछ स्कूलों में छुट्टियां 28 सितंबर से शुरू होकर 5 या 6 अक्टूबर तक चलेंगी। अधिकांश स्कूल 6 अक्टूबर को फिर से खुल जाएंगे। दूसरी ओर, सरकारी स्कूलों में केवल चार दिन (28 सितंबर से 2 अक्टूबर) की छुट्टी दी गई है। इससे स्पष्ट है कि निजी स्कूलों ने इस बार छात्रों को थोड़ा अधिक अवकाश दिया है।
विश्वविद्यालयों में भी रहेगा पूजा अवकाश
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा अवकाश घोषित किया है। इसके अतिरिक्त, 22 सितंबर को कलश स्थापना के दिन भी विश्वविद्यालय में अवकाश रहेगा। विश्वविद्यालय स्तर पर यह छुट्टियां सीमित रखी गई हैं ताकि शैक्षणिक कार्यों पर ज्यादा असर न पड़े।
स्कूलों में कब से कब तक दुर्गा पूजा अवकाश
- दिल्ली पब्लिक स्कूल कार्मिक नगर : 27 सितंबर से पांच अक्टूबर
- डिनोबिली स्कूल सीएमआरआई : 27 सितंबर से दो अक्टूबर
- कार्मेल स्कूल धनबाद : 27 सितंबर से दो अक्टूबर
- धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम : 28 सितंबर से पांच अक्टूबर
- धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच : 28 सितंबर से पांच अक्टूबर
- द्वारिक मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी बिशुनपुर : 28 सितंबर से पांच अक्टूबर
- केंद्रीय विद्यालय-एक विनोद नगर : 27 सितंबर से छह अक्टूबर
- सरकारी स्कूल : 28 सितंबर से दो अक्टूबर
- बड्स गार्डन स्कूल राजगंज : 28 सितंबर से पांच अक्टूबर
- क्रेडो वर्ल्ड स्कूल : 28 सितंबर से पांच अक्टूबर
- सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल बरवाअड्डा : 27 सितंबर से पांच अक्टूबर
- गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल बैंक मोड़ : 27 सितंबर से दो अक्टूबर
- किड्स गार्डन स्कूल झरिया : 28 सितंबर से पांच अक्टूबर
- मोंटफोर्ट एकेडमी आमाघाटा : 27 सितंबर से पांच अक्टूबर
- श्रीश्री सूर्यदेव सिंह स्मृति गुरुकुलम सरायढेला : 27 सितंबर से पांच अक्टूबर
- राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर : 28 सितंबर से पांच अक्टूबर
- डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर : 27 सितंबर से पांच अक्टूबर
- बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय : 28 सितंबर से तीन अक्टूबर
——————————————————————————————————————————————————
शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।