Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
राज्य के सरकारी स्कूलों की क्लास 2 से 11 तक में पढ़ाए जाएंगे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, सिलेबस हुआ तैयार, जल्द छापी जाएंगी किताबें

राज्य के सरकारी स्कूलों की क्लास 2 से 11 तक में पढ़ाए जाएंगे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, सिलेबस हुआ तैयार, जल्द छापी जाएंगी किताबें

झारखंड सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। अब राज्य के बच्चे स्कूल की किताबों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की गाथा पढ़ेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है। सरकार ने संबंधित शैक्षणिक सामग्री का ड्राफ्ट भी स्वीकृत कर दिया है।

इसके बाद अब 2026 से मिलने वाली नई किताबों में गुरुजी की जीवनी और उनसे जुड़े संघर्ष की कहानियां शामिल होंगी। शिक्षा विभाग ने इसका कंटेंट तैयार कर लिया है। इसे पाठ्यक्रम में लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले महीने से किताब छपाई के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी।

कक्षा 2 से 11 तक पढ़ाई जाएगी जीवनी

सरकार ने तय किया है कि कक्षा 2 से 11 तक की किताबों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की गाथा अलग-अलग रूपों में पढ़ाई जाएगी। सात अलग-अलग कक्षाओं की किताबों में कुल 10 अध्याय जोड़े जाएंगे। इनमें सबसे अधिक तीन अध्याय कक्षा 8 की किताबों में शामिल होंगे।

जबकि कक्षा 6 की किताबों में दो अध्याय होंगे। इसके अलावा कक्षा 2, 4, 7, 9 और 11 में एक-एक अध्याय पढ़ाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को गुरुजी के जीवन संघर्ष, पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके विचार, आदिवासी चेतना और सामाजिक सुधार कार्यों से जोड़ना है।

Read Also: CBSE Board : 16 अक्टूबर तक कराएं 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन, 30 सितंबर 10वीं-12वीं के एलओसी की समयसीमा

सात सदस्यीय कमेटी ने तैयार किया है पाठ्यक्रम

इस पाठ्यक्रम को तैयार करने के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने अध्यायों का चयन कर उनका ड्राफ्ट तैयार किया, जिसे सरकार ने स्वीकृति दे दी।

अब हिंदी, पर्यावरण विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और राजनीति विज्ञान जैसे विषयों के माध्यम से बच्चे दिशोम गुरु के योगदान से परिचित होंगे। इसमें बच्चों को नशामुक्ति अभियान, आजीविका, अबुआ राज, चेताव बैसी, उन्नीस सूत्री कार्यक्रम जैसे मुद्दों पर पढ़ाई होगी। यह पहल न सिर्फ शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि नई पीढ़ी को अपने नायक से परिचित कराने का भी प्रयास है।

Read Also: साइबर ठगों की जाल में फंसे कोल्हान यूनिवर्सिटी के कुलानुशासक डॉ राजेंद्र भारती, नकली आवाज में ऐसे उलझे की गंवाए 1.75 लाख रुपये

किताब में शामिल किए गए हैं ये चैप्टर

कक्षा 2 : बहादुर शिवलाल (चित्रकथा)
कक्षा 4 : शिबू सोरेन: पर्यावरण संरक्षण
कक्षा 6 : गुरुजी का नशामुक्ति अभियान और दिशोम गुरुः आजीविका
कक्षा 7 : हिंदी की किताब में गुरुजी का अकिल अखड़ा (पटकथा)
कक्षा 8 : किताब में दिशोम गुरु शिबू सोरेन (संक्षिप्त जीवनी), दिशोम गुरु और अबुआ राज तथा गुरुजी की अदालत-चेताव बैसी/विचार बैसी
कक्षा 9 : हिंदी किताब में शिबू सोरेन: आदिवासी चेतना का प्रहरी (निबंध)
कक्षा 10 : राजनीति विज्ञान की किताब में गुरुजी का उन्नीस सूत्री कार्यक्रम

———————————————————————————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *