Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
Delhi Public School Giridih में असेंबली में ‘बाल बड़े हैं’ कहकर छात्र को पीटा, कान का पर्दा फटा; शिक्षक निलंबित

Delhi Public School Giridih में असेंबली में ‘बाल बड़े हैं’ कहकर छात्र को पीटा, कान का पर्दा फटा; शिक्षक निलंबित

गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरसिंगरायडीह स्थित डीपीएस स्कूल में कक्षा आठ के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र के पिता दिलीप कुमार (कोयरीटोला, पचम्बा) ने आरोप लगाया कि 14 फरवरी को सुबह करीब 9:30 बजे असेंबली से पहले बाल छोटे होने के बावजूद ‘बाल बड़े’ कहकर आपत्ति जताई गई।

इसके बाद पीटी शिक्षक अली राजा ने पीछे से आकर छात्र के दाहिने कान पर जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे उसे तेज दर्द और सुनने में दिक्कत हुई। परिजन छात्र को सदर अस्पताल और फिर मर्सी अस्पताल ले गए, जहां जांच में दाहिने कान का पर्दा फटने और लगभग 30% सुनने की क्षमता घटने की बात सामने आने का दावा किया गया है। शिकायत में प्राचार्या सोनी तिवारी और चेयरमेन बलजीत सिंह सलूजा का भी नाम जोड़ा गया है।

Read Also: Jharkhand Staff Selection Commission: स्नातक स्तरीय तकनीकी योग्यताधारी परीक्षा के 6,906 आवेदन रद्द, 22 मार्च को उत्पाद सिपाही परीक्षा

थाने में केस दर्ज, जांच शुरू

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पिता के आवेदन पर शिक्षक अली राजा, प्राचार्या सोनी तिवारी और चेयरमेन बलजीत सिंह सलूजा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दूसरी ओर, आरोपी शिक्षक अली राजा ने कहा कि असेंबली के बाद छात्र पांच घंटे स्कूल में रहा और दर्द की शिकायत नहीं की। उनका दावा है कि घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

Read Also: JEE Main 2026 में CM School of Excellence के Students का जलवा, 97.65% तक NTA स्कोर, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक

शिक्षक निलंबित, स्कूल उठाएगा इलाज का खर्च

स्कूल प्रबंधन ने घटना की पुष्टि करते हुए संबंधित शिक्षक को निलंबित करने की बात कही है। निदेशक बलजीत सिंह सलूजा ने बताया कि छात्र के उपचार का पूरा खर्च स्कूल वहन करेगा। वहीं अभिभावक संघ के संरक्षक सह अधिवक्ता शिवेंद्र सिन्हा ने इसे दंडनीय कृत्य बताते हुए शिक्षक के साथ-साथ प्रबंधन पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

—————————————————————————————————————————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *