Education Jharkhand

Edu Jharkhand Header
Breaking News
Top News
डीएवी हेहल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, GATE में सफलता पर पूर्व छात्रा आद्या विभूति को किया सम्मानित

डीएवी हेहल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, GATE में सफलता पर पूर्व छात्रा आद्या विभूति को किया सम्मानित

रांची स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण रहा, जब विद्यालय की मेधावी पूर्व छात्रा आद्या विभूति ने GATE 2026 में ऑल इंडिया रैंक 348 हासिल कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय अधिकारी (डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड जोन-जी) बिपिन राय ने आद्या और उनकी माता को स्मृति चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read Also: CBSE RESULT 2025: झारखंड में 12वीं में लड़कियां आगे, 10वीं में छात्रों ने मारी बाजी

SAIL प्रतियोगिताओं में भी लहराया परचम

इसी क्रम में विद्यालय के अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने SAIL Safety Organisation द्वारा आयोजित एक्सटेम्पोर और सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। प्रतियोगिता में सितांशु कुमार सिंह (कक्षा 11) ने एक्सटेम्पोर में प्रथम स्थान, अक्षरा राज (कक्षा 11) ने द्वितीय स्थान और अन्वेशा मिश्रा (कक्षा 9) ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, प्रार्थना मिश्रा (कक्षा 5) ने सिट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। इन सभी विजेता छात्रों को समारोह के दौरान विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

Read Also: झारखंड के 23 जिलों में बनेगी अत्याधुनिक डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी, हर लाइब्रेरी में बैठ सकेंगे 800 स्टूडेंट्स

विद्यालय में उत्साह का माहौल, शिक्षकों की रही अहम भूमिका

इस अवसर पर प्राचार्य बिपिन राय ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी दर्शाती है। कार्यक्रम के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी छात्रों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक बी. कार्तिक, बी. एन. राय, सचिन कुमार, अनुश्री सिन्हा और कुमारी सूर्या की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

——————————————————————————————

शिक्षा से जुड़ी हर बड़ी खबर, शिक्षा विभाग, यूनिवर्सिटी, कॉलेज-एडमिशन, परीक्षा और करियर अपडेट अब सीधे आपके मोबाइल पर। हमारे Education Jharkhand के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें और पाएं सबसे तेज और भरोसेमंद जानकारी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *